
Lucknow Accident[/caption]
वहीं दूसरी तरफ मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह ट्रक व पिकअप डाले की जोरदार टक्कर से एक कि मौत व डाले में सवार आठ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप डालें के का पिछला हिस्सा अलग होकर पीछे आ रही बाइक पर जा गिरा। जिससे तीन लोग और घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे में मोहज्जीपुर निवासी बेचेलाल(30) की मौके पर मौत हो गई।