Lucknow: चुनाव प्रचार को लखनऊ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:01 AM
Noida/Lucknow: नोएडा/लखनऊ। लखनऊ में आज नोएडा के भाजपा नेताओं ने देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में जुट जाने का आहवान किया।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पं. रविकांत मिश्रा, कौशल मिश्रा, विनोद तिवारी आदि कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर राजनाथ सिंह से चुनाव प्रचार के गुर जाने तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा इस बार 300 सीट के पार रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य ही इस जीत का मुख्य आधार है। मालूम हो कि इसके बाद नोएडा के कार्यकर्ताओं ने सरोजनीनगर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी राजेश्वर सिंह तथा लखनऊ कैंट से प्रत्याशी ब्रजेश पाठक के लिए चुनाव प्रचार किया।