Lucknow Case : सामने आयी पिता के द्वारा शर्मसार कर देने वाली घटना, अपनी ही बेटी को दिखाता था आपत्तिजनक वीडियो
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:23 PM
पिता को हमेशा एक बेटी का रक्षक माना जाता है लेकिन Lucknow Case में एक रक्षक ही अपनी बेटी की अस्मिता का भक्षक बन गया। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाता था और इसके बाद वह उसके प्राइवेट पार्ट्स भी टच करता था। घटना में यह बात भी सामने आयी है कि पिता ने अपनी ही बेटी को मारने की धमकी भी दे रखी थी अगर वह इस बारे में किसी अन्य को बताएगी।
माँ के साथ पहुंची थाने और दर्ज कराई शिकायत
हालांकि नाबालिग बेटी ने इस कुकृत्य (Lucknow Case) के बारे में अपनी माँ को बताने की हिम्मत जुटाई और माँ के साथ वह थाने भी पहुंची जहाँ इस निंदनीय घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और तत्काल प्रभाव के साथ कार्यवाही करते हुए पिता को गिरफ्त में भी ले लिया गया है।
थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी के द्वारा घटना (Lucknow Case) के बारे में यह जानकारी दी गयी कि पीड़ित बच्ची अभी नाबालिग है और वह अपनी माँ के साथ थाने में पहुंची थी। उसने अपने पिता के द्वारा किये जाने वाले अश्लील कामों के बारे में बताया जिसके बाद तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता लखनऊ में ही रहता है और वहीं एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।