Lucknow Crime News: हत्या कर किशोरी को फांसी के फंदे पर लटकाया ,आरोपी शाहिद गिरफ्तार
Lucknow Crime News:
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:44 AM
Lucknow Crime News: Sandip tiwari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में इंटर की एक छात्रा का शव उसके घर में फंदे से लटकता शव मिला। मृतका की मां ने शाहिद नाम के शख्श के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या का केस दर्ज कराया है।
दुष्कर्म के बाद उसकी हथौड़े से वार कर हत्या कर दी
आरोप है कि शाहिद ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उनकी बेटी के शव को फंदे से लटका दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि ये घटना बीते बुधवार की है।
घर से भागते दिखा आरोपी- परिजन
Lucknow Crime News: पुलिस की शिकायत में परिजनों ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह घर पर अकेली थी। इस बीच वह घर में घुस आया और किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। किशोरी की मां का कहना है कि बुधवार दोपहर को जब वह काम से लौटीं तो आरोपी उनके घर से भागता दिखा।उन्होंने उसको पकड़ने का भी प्रयास किया, पर नाकाम रहीं।
पीएम रिपोर्ट में साफ होगी मौत की वजह -डीसीपी
डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म और हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। परिजन कहना है कि जब वो घर के अंदर पहुंची तो बेटी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। डीसीपी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी। फिलहाल पुलिस ने देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ में बताया है कि किशोरी ने फांसी लगाई है।