Lucknow News: विवाह वाले घर में ख़ुशियाँ मातम में बदली लगी आग, 3 लोग झुलसे
Lucknow News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:08 AM
Lucknow News : लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित अजीज नगर कॉलोनी में विनीत मिश्रा के घर में गुरुवार को सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। तेज धमाकों और आग लपटे देख आनन-फानन में आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन उससे पहले ही घर में रखा आधे से ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि यह हादसा घर में तिलक समारोह के दौरान खाना बनाते समय हुआ है।
Lucknow News : चल रही थी तिलक समारोह की तैयारी
बता दें कि अजीज नगर निवासी विनीत के घर में तिलक समारोह की तैयारी चल रही थी। मकान के दूसरी मंजिल हलवाई खाना बना रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर लागने के बाद भट्ठी जलाते ही आग लग गई। घर में मौजूद लोग आग बुझा पाते उससे पहले ही सिलेंडर फट गया। सिलेंडर की चपेट में आकर वहां मौजूद तीन लोग झुलस गए। वहीं तेज धमाके की गूंज से घर के कमरों का प्लास्टर और शीशे उखड़ गए। सूचना पर बीकेटी फायर स्टेशन, इंदिरानगर फायर स्टेशन और चौकी फायर स्टेशन की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
तिलक की तैयारियां हुई खराब
मड़ियांव के बसंत बिहार कॉलोनी में विनीत मिश्रा का शुक्रवार को तिलक है। दिन में रिश्तेदार व आसपास के लोग पूजन कार्यक्रम में मौजूद थे। सिलेंडर के टुकड़े लगने से दीनदयाल मिश्रा और पड़ोसी राजू गंभीर रूप से गए हैं। वहीं बहन गुनगुन डर की वजह के कारण छत से कूद गई । जिससे उसका पैर टूट गया है। विनीत की मां ने बताया की आग में घर की गृहस्थी के साथ घर में रखे 3.50 लाख रुपये भी जल गए। वहीं तिलक समारोह के लिए की गई तैयारियां भी खराब हो गई हैं।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।