
Lucknow Latest News[/caption]
डॉक्टर रितु के भाई रोहित करिधल ने कहा कि भारत के साथ- साथ हमारे परिवार के लिए भी बड़े गौरव का दिन है। क्योंकि रितु इसे लीड कर रहीं हैं। रोहित ने बताया कि राकेट वुमन के नाम से मशहूर रितु करिधल चंद्रयान-2 की मिशन निदेशक और भारत के मंगल ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) मंगलयान की उप संचालन निदेशक रह चुकी है। लखनऊ में जन्मी रितु ने यहीं से अपनी प्राथमिक शिक्षा की और बाद में लखनऊ विश्वविद्यालय से भौतिकी में एमएससी की पढ़ाई की । बैंगलोर में स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एमई की डिग्री हासिल की। वो शुरुआत से ही पढ़ाई में तेज थी।