
Lucknow Miraculous Temple[/caption]
मरी माता मंदिर में सोनम यादव यहां पर पिछले 10 सालों से पूजा- पाठ करती हैं। इससे पहले इनके पिता नंद किशोर यादव करते थे जोकि अर्जुनगंज गांव के रहने वाले हैं। सोनम का कहना है कि उनके पिता पहले ऐसे शक्स हैं जिन्होंने यहां पूजा अर्चना शुरू की। हालांकि, यह मंदिर कितने साल पुराना है यह उन्हें भी नहीं पता है लेकिन उनका कहना है उनके बाबा भी इस मंदिर के चमत्कार का जिक्र हमेशा करते थे। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ सोमवार और शुक्रवार को होती है।