
Lucknow Murder Case[/caption]
Lucknow Murder Case मृतक के भाई विक्रांत ने कहा कि दो महीने पहले एक जमीन की चर्चा विनय ने घर पर की थी। वो जमीन करीब 52 बीघे के आस पास थी इसकी जानकारी खुद विनय ने घर में थी जिसकी रजिस्ट्री करवानी थी। विक्रांत का आरोप है कि अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी ने पूरी जमीन हथियाने के लिए मेरे भाई को मरवा दिया है। जिस घर में हत्या हुई है उसके एक पीछे की तरफ की दरवाजा है विक्रांत का कहना कि घटना के दौरान करीब 8 लोग मौजूद रहे होंगे। जो पीछे के दरवाजे से आए होंगे। विक्रांत ने पुलिस की जांच पड़ताल पर भी सवाल खड़े किए हैं उसका कहना है कि राजनीतिक दबाव में पुलिस ने कहानी बताकर खुलासा किया है।