Lucknow News : उप्र में बदले गए 10 अफसर , 4 आईएएस व 6 पीसीएस बदले
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:08 PM
Lucknow : लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और प्रशासनिक फेर-बदल करते हुए 4 आईएएस(IAS) और 6 पीसीएस(PCS) अफसरों के तबादले कर दिए हैं। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात आईएएस निशा को प्रतीक्षारत श्रेणी में डाल दिया गया है। उनके स्थान पर चंद्रप्रकाश सिंह जिला अधिकारी बुलंदशहर को विकास प्राधिकरण बुलंदशहर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रदेश सरकार ने तबादला सूची जारी करते हुए विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा यूपी में तैनात डा. राजेश कुमार को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बना दिया है। ज्ञानेश्वर त्रिपाठी विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग को विशेष सचिव सामान्य सचिवालय प्रशासन बनाया गया है। बिपिन कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ बनाया गया है। हिमांशु कुमार गुप्ता अपर जिलाधिकारी (ट्रान्स) लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखनऊ के पद पर भेजा गया है। राकेश सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ को अपर जिलाधिकारी (ट्रान्स) लखनऊ बनाया गया है। राकेश कुमार पटेल अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़ को मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ बनाकर भेजा गया है। विवेक चतुर्वेदी नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर को अपर जिलाधिकारी (नगर) अलीगढ़ बनाया गया है। अनिरुद्ध प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी गाजीपुर को नगर मजिस्ट्रेट के तौर पर सहारनपुर भेजा गया है।