Avnish Awasthi : संभावना के अनुरूप ही अवस्थी बने योगी बाबा के सलाहकार
Avnish Awasthi
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:05 PM
Lucknow News : लखनऊ। जैसी संभावना थी वैसा ही हुआ। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी(IAS officer Avnish Kumar Awasthi) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का सलाहकार बना दिया गया है।
Lucknow News :
सब जानते हैं कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) 31 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह(Home) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी सेवानिवृत्ति के दिन तक चर्चा थी कि उन्हें सेवा विस्तार मिल जाएगा। इस चर्चा का मजबूत आधार भी था क्योंकि श्री अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के सबसे 'खास'अफसर माने जाते रहे हैं। भारत सरकार से उनके सेवा विस्तार का प्रस्ताव स्वीकृत नहीं होने पर तरह-तरह की चर्चाएं भी हुई। अनेक विश्लेषकों ने सेवा विस्तार न मिलने के पीछे 'दिल्ली' व 'लखनऊ' की खींचतान को अहम कारण माना। 31 अगस्त से ही चर्चा हो रही थी कि श्री अवस्थी को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाकर वापस सिस्टम में लाया जाएगा ठीक ऐसा ही हुआ।
कल यानि 16 सितंबर 2022 उत्तर प्रदेश शासन ने श्री अवस्थी को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाने का आदेश जारी कर दिया। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ देवेश चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर दिया है उनकी नियुक्ति 28 फरवरी 2023 तक के लिए सृजित सलाहकार, मुख्यमंत्री के अस्थाई पद पर की गई है। आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने के लिए अवस्थी निसंवर्गीय पद पर अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) को तैनात किया गया है। इस अवधि में उन्हें अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा। पुर्नर्योजन की अवधि में अंतिम आहरित वेतन में शुद्घ पेंशन की राशि को घटाने के बाद उन्हें भुगतान होगा।