
Lucknow News: वरिष्ठ सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस को दिए गए विवादास्पद बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण समाज को साधने का प्रयास किया है। रविवार को पार्टी की कार्यकारिणी की संशोधित सूची जारी की गई है। इस सूची में ब्राह्मण नेताओं को तवज्जों दी गई है। इसके अलावा ठाकुर नेताओं को भी इस नई सूची में शामिल करते हुए उन्हें पार्टी में वरिष्ठ पदों पर तैनाती दी गई है।
सपा की पार्टी कार्यकारणी की संशोधित लिस्ट सूची के अनुसार, MLA ओम प्रकाश सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है, जबकि अरविंद सिंह गोप, अभिषेक मिश्र, अनु टंडन, तारकेश्वर मिश्र आदि को भी राष्ट्रीय सचिव बनाते हुए अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बता दें कि रविवार की शाम समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारणी की संशोधित लिस्ट जारी की गई। संशोधित सूची के मुताबिक, पूर्व मंत्री रहे और विधायक ओम प्रकाश सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
गौरतलब है कि 29 जनवरी को सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी के 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची साझा की गई थी।
इस सूची के अनुसार फिर अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम गोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया था। इसके अलावा मोहम्मद आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव सहित 14 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था।