Lucknow News : विधान परिषद चुनाव सपा से सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:35 AM
Lucknow: लखनऊ : लखनऊ यूपी विधान परिषद चुनाव(Lucknow UP Legislative Council Election) के लिए सपा के सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों को बधाई दी है।उन्होंने पार्टी प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में कहा कि स्वामी प्रसाद एक वरिष्ठ नेता हैं। मुझे खुशी है कि वह सपा के सदस्य हैं। विधान परिषद में वह किसान और मजदूरों के सवाल उठाएंगे।सपा के चार उम्मीदवारों में से दो आजम खां के नजदीकी हैं। पार्टी की ओर से तय किए गए उम्मीदवारों में स्वामी प्रसाद मौर्य, करहल के पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव के पुत्र मुकुल सिंह शामिल हैं। इसके अलावा सहारनपुर से शाहनवाज खान शब्बू व सीतापुर के जासमीर अंसारी का नाम शामिल है।