Lucknow News : बलात्कार की कोशिश और चिल्लाने पर कर दी पिटाई
Lucknow News : Attempted rape and thrashed for shouting
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 08:41 PM
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित विधानसभा के बाहर पीड़ित परिवार आत्मदाह करने की कोशिश की। शुक्रवार को उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र से आए पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दबंग राहुल सिंह और सुखराम ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। लेकिन असफल होने पर पूरे परिवार को लोहे की रॉड और डंडे से पिटाई कर दी।हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को रोक लिया। इसके सभी को थाने ले जाकर समस्या सुनी।
Lucknow News :
पुलिस कर्मियों ने पीड़ित परिवार को रोका
हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उन्नाव के पुरवा गांव से कुछ लोग विधानसभा के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने ने पकड़ लिया काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद से सभी को थाने लाया गया। पूछताछ करने पर पीड़ित परिवार ने बताया कि राहुल, संकठा, राधे श्याम समेत अन्य लोगों ने उनसे साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत स्थानीय थाने पर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई न होने से हताश परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की। फिलहाल उन्नाव पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई।
दबंगों ने बलात्कार करने की कोशिश की- पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि बीते बुधवार को अपनी बेटियों के साथ मोटर साइकल से खेत से घर जा रही थी तभी राहुल सिंह पुत्र सोहन मोहित, संकटा ने मोटरसाइकिल पर लात मार दी। जिससे गाड़ी लेकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद
जबरजस्ती घर के अन्दर उठा ले गये और बलत्कार करने की नियत से राहुल सिंहऔर मोहित ने पैंट उतार दी। इस दौरान बेटी जोर जोर से चलाने लगी रही थी तभी मोहित ने लोहे की राड मार दिया। जिससे पिंकी का सिर फट गया। जिसमे 9 टॉक लगे हुये है। शोरगुल की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग अन्दर बचाने गये तो दबंगों ने हमला बोला दिया। बावजूद इसके पुलिस किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है।