Lucknow News : गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनी भारती सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:17 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:17 AM
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश शासन ने आधा दर्जन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएससी गौतमबुद्घनगर में तैनात श्रीमती भारती सिंह को गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (प्रभारी) बनाया गया है।
लखनऊ में तैनात पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार पांडे को 39 वाहिनी पीएससी मिर्जापुर भेजा है। लखनऊ में ही पुलिस उपायुक्त सुश्री ख्याति गर्ग को नवी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
2016 बैच के गोपाल कृष्ण चौधरी और आदित्य लांगेह को लखनऊ और वाराणसी में ही अपर पुलिस उपायुक्त से पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। 39 वाहिनी मिर्जापुर पीएसी में तैनात सुभाष चंद्र शाक्य को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
27 उपनिरीक्षकों के तबादले
नोएडा (चेतना मंच)। जनपद गौतमबुद्घनगर के पुलिस कमिश्नरेट जोन प्रथम में 27 उपनिरीक्षक के तबादले किए गए हैं। इनमें जॉन से चौकी प्रभारी भी बनाए गए हैं। जिनमें अशोक कुमार नोहवार को सेक्टर-62 का चौकी का प्रभारी तथा सुखदेव सिंह को थाना एक्सप्रेसवे का चौकी सेक्टर-168 का चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
डीसीपी प्रथम राजेश एस ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक सनत कुमार को सेक्टर-39 से सर्विलांस प्रभारी नोएडा जॉन बनाया गया है। इसी तरह नरेंद्र शर्मा को चौकी प्रभारी सेक्टर-57 से थाना एक्सप्रेसवे, अंकित शर्मा चौकी प्रभारी सेक्टर60 से सेक्टर अ_ारह, विकास कुमार चौकी प्रभारी सेक्टर-62 से सेक्टर-57, अशोक कुमार नोहवार नोएडा जॉन से सेक्टर 62, विनीत राणा नोएडा जॉन से सेक्टर-60, अरुण मलिक चौकी प्रभारी सेक्टर-18 से थाना सेक्टर-20 ,अनिल कुमार चौकी प्रभारी गोल चक्कर से चौकी प्रभारी सेक्टर-82 कट ,संजय पूनिया थाना सेक्टर-39 वरिष्ठ उपनिरीक्षक से चौकी प्रभारी गोल चक्कर, धर्मेंद्र सिंह चौकी प्रभारी फिल्म सिटी से चौकी प्रभारी सेक्टर-6 ,राजकुमार चौहान थाना सेक्टर-20 से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सेक्टर-39 में तैनाती दी गई है।