Lucknow News : विरोध के बावजूद सपा सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा तक किया पैदल मार्च
SP supremo along with workers marched till the assembly . Curtsey : ANI
भारत
चेतना मंच
19 Sep 2022 05:09 PM
Lucknow : लखनऊ। तमाम विरोध के बावजूद सोमवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (SP supremo Akhilesh Yadav) ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा तक पैदल मार्च किया। ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया(Joint Commissioner Law and Order Piyush Mordia) ने कहा कि पैदल यात्रा की जानकारी मिली थी। इसके लिए पूर्वानुमति नहीं मांगी गई थी। हमने उनको एक मार्ग निर्धारित करके दिया था, जिससे यातायात और अन्य परेशानी नहीं होती, लेकिन वे नहीं माने। हमारे पास उनको रोकने के अलावा कोई अन्य उपाय नहीं है।
Lucknow News :
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आकांक्षा और अपेक्षा को सदन में रखकर उन समस्याओं के माध्यम से आमजन की संवेदना के साथ अपनी संवेदना को जोड़ने का एक अवसर सभी सदस्यों को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ लोगों के हितों के लिए डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को शासन की योजानाओं का लाभ पहुंचा रही है। विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए भी यहां अभाव और अराजकता के लिए जगह नहीं है। सीएम ने कहा कि अगर कोई पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपने सवाल पूछती है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। समाजवादी पार्टी को किसी भी जुलूस की अनुमति लेनी चाहिए, जिससे किसी को नुकसान न पहुंचे। समाजवादी पार्टी के नेताओं से कानून और व्यवस्था का पालन करना बहुत अधिक उम्मीद है।
डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन समाजवादी पार्टी जिसे मार्च का नाम देकर विरोध प्रदर्शन कर रही है वो जनता के हितों से जुड़ा हुआ है ही नहीं। अगर उन्हें जनता से जुड़े किसी मुद्दे पर चर्चा करनी है तो सदन में करनी चाहिए, जो कार्यवाही का हिस्सा बने। सरकार चर्चा के लिए तैयार है।