
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी20 समिट 10 फरवरी से शुरू होगा, लेकिन राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में 9 फरवरी से अहम बदलाव किया गया है। लखनऊ के पांच मार्गों पर यातायात व्यवस्था में 16 फरवरी की दोपहर बाद कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगा। इस दरम्यान इन मार्गो पर केवल VVIP वाहनों का आवागमन ही हो सकेगा, अन्य वाहन चालकों को इन वाहनों पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा राजधानी के अन्य मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।
आपको बता दें कि 10 फरवरी से लखनऊ में ग्लोब इन्वेस्टर्स समिट और जी20 सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में 304 विदेशी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में लाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्री निवेश के बारे में बातचीत करेंगे। जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, भारत आने वाली कंपनियों में यूएस की 53, संयुक्त अरब अमीरात की 16, फ्रांस व दक्षिण अफ्रीका की 13, जापान की 12, दक्षिण कोरिया की 10, कनाडा की 7, नीदरलैंड की 12, जर्मनी की 15, बेल्जियम की 10, स्वीडन की 10, मॉरिशस की 8, ब्राजील की 14, मैक्सिको की 9, ऑस्ट्रेलिया की 15 और इजरायल की 14 कंपनियां शामिल होंगी।
लखनऊ के शहीद पथ, हजरतगंज से अहिमामऊ, गोल्फ क्लब से शहीद पथ सामान्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। गोल्फ क्लब चौराहे से 1090, 1090 चौराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक सामान्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लालबत्ती चौराहे से अहिमामऊ तक वनवे रहेगा। इस दौरान लालबत्ती चौराहे से अहिमामऊ की ओर तो वाहन जा सकेंगे, लेकिन दूसरी ओर से लालबत्ती चौराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे। ट्रैफिक विभाग ने उन मार्गों का विवरण जारी किया है, जहां सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सामान्य ट्रैफिक के वैकल्पिक मार्गों के बारे में कोई जानकारी नहीं साझा की गई है।
डीसीपी के मुताबिक कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित सभी कॉलोनियों व अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए से संपर्क किया गया है। स्थानीय एसीपी ने मीटिंग की है। उनके आवंटी ग्रुप पर डायवर्जन प्लान भेजा गया है। वैकल्पिक मार्गों व कार्यक्रम के समय के बारे में बताया गया है, ताकि लोग किसी काम से निकलें तो उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।