
Lucknow News : सपा के वरिष्ठ नेता और सपा मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश सचिव हीरा लाल यादव ने आज सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की और अमेठी के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
आपको बता दें कि अमेठी की राजनीतिक गतिविधियों चर्चा व परिचर्चा को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश सचिव मजदूर सभा हीरालाल यादव ने शिवपाल यादव से मुलाकात की। इस दौरान हीरा लाल यादव ने शिवपाल सिंह यादव को अमेठी के राजनीति हालातों की संपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस दौरान हीरा लाल यादव ने बताया कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के निधन और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय करने के बाद शिवपाल यादव राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके राजनीतिक व व्यवहारिक फैसलों के कारण समाजवादी पार्टी हमेशा संकटों से उबरने में ही कामयाब हुई है।

शिवपाल सिंह से मुलाकात के बाद हीराला यादव ने बताया कि चाचा शिवपाल यादव अमेठी की राजनीति में बहुत ही बारीकी से नजर रखे हुए हैं। इस औपचारिक मुलाकात से अमेठी के राजनेताओं में हलचल मच गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है अगले चुनाव में कुछ नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकता है।
आपको बता दें कि अमेठी निवासी हीरालाल यादव इस समय राजनीति के माहिर खिलाड़ी के रूप में अपनी राजनीतिक चमक बिखेर रहे हैं।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।