Lucknow News : मंत्री संजय निषाद ने किया औचक निरीक्षण, गायब मिले अधिकारी गुस्साये मंत्री जी
Lucknow News: Minister Sanjay Nishad did a surprise inspection
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:17 PM
Lucknow News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मत्स्य विभाग के औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। इस समय तक कोई भी अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचा था। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
Lucknow News :
मंत्री जी को खाली मिले सारे कैबिन
उन्होंने मत्स्य विभाग के निगम, फेडरेशन और निदेशालय में निरीक्षण किया और अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तय समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें।आपको बता दें कि मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद के निरक्षण के दौरान विभाग के डिप्टी डाइरेक्टर से लेकर सभी कर्मचारी और अधिकारी भी मौके से गायब मिले । मंत्री जी ने उपस्थिति रजिस्टर भी देखा ।
आपको बता दें कि होली की छुट्टी खत्म होने के बाद भी मत्स्य निदेशालय में छुट्टी जैसा माहौल था।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों के कैबिन का दौरा किया, लेकिन लगभग सभी अधिकारी नदारद मिले। विभाग के अधिकारियों की ऐसी लापरवाही देख मंत्री जी की त्यौरियां चढ़ गई और उन्होंने फोन पर अधिकारियों को फोन कर समय से आफिस न पहुंचने पर कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी।उन्होंने मत्स्य निगम, फेडरेशन और निदेशालय तीनों ही स्थानों पर एक साथ किया था औचक निरीक्षण।
[video width="352" height="640" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-10-at-12.58.28-PM.mp4"][/video]