Lucknow News : विपक्ष जनता का निरादर न करे: सीएम योगी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:32 AM
Lucknow: लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2022-23 के लिए पेश किए गए बजट और राज्यपाल के अभिभाषण पर आज धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनादेश का निराधार न करे। जनता ने भाजपा पर भरोसा करके वर्षों बाद दोबारा भाजपा को सरकार बनाने का अवसर दिया है। विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को काम के नाम पर वोट मिला है। अगर भाजपा चुनाव जीती है तो ईवीएम पर सवाल उठाया जाता है। लेकिन यह जनता जर्नादन के भरोसे का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। खबर लिखे जाने तक मुख्यमंत्री का संबोधन जारी था।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने गुरुवार को ही यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। इस बजट का आकार 6 लाख 15 हजार 519 करोड़ रुपये है। इस बजट में सरकार ने 2022 के संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं को जमीन पर उतारने का वादा किया।