Lucknow News : रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्विटर पर नाम के आगे जोड़ा बिश्नोई
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:35 PM
Lucknow : लखनऊ । समाजवादी पार्टी की मदद से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पहले नाम जयंत सिंह लिखा था, अब वह जयंत सिंह बिश्नोई हो गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने ट्वीटर पर अपने नाम के आगे बिश्नोई जोडऩे का कारण भी बताया है। राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी ने ट्विटर पर अपने नाम नाम के आगे बिश्नोई जोड़ लिया है। सोशल नेटवर्क साइट ट्विटर पर अपना नाम बदलने की जानकारी भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर साझा की है। ट्विटर पर जयंत चौधरी का नाम पहले जयंत सिंह था, लेकिन अब उसको बदल कर उन्होंने जयंत सिंह बिश्नोई कर दिया है।
उन्होंने लिखा कि क्या आप जानते हैं, मेरे नाम में चौधरी अजित सिंह की इच्छा अनुरूप कुमार भी है। माता के स्मृति में और शांतिप्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए ट्विटर पर नाम जोड़ा है। ऐसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बंटवारे पर चर्चा है, शायद कुछ लोगों की आंखों से पर्दा उठ जाए।