
Lucknow News[/caption]
बता दें कि लखनऊ के अलकनंदा एनक्लेव में महिलाओं के साथ ही पुरुषो को भी पकड़ा गया है। इन सभी के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है। बता दें कि सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को इलाके के अलकनंदा एनक्लेव में रहने वाले लोगों की शिकायत मिली थी। एनक्लेव में रहने वाले लोगों की शिकायत पर जब वहां पुलिस पहुंची और छापेमारी हुई तो सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। वहां रहने वाले लोगों का आरोप है कि यहां पर कुछ लोग विदेशी युवतियों से सेक्स रैकेट चलवा रहे हैं। हालांकि, ये रैकेट कब से चल रहा है इसका पता अभी नहीं चल पाया है।