Lucknow News : राज्य का नहीं होता कोई धर्म, सीएम योगी के ऐलान पर सपा प्रवक्ता ने कही ये बात
Lucknow News: There is no religion of the state, SP spokesperson said this on the announcement of CM Yogi
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:23 PM
Lucknow News : देशभर में 22 मार्च से नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता के श्रद्धालुओं के लिए फैसला लिया है। सीएम ने सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के बाद समाजवादी पार्टी ने निशाना साधा है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य का कोई धर्म नहीं होता है। इसके लिए सभी धर्म, त्यौहार और कल्चर बराबर होने चाहिए।
Lucknow News :
पिछले बजट का नहीं खर्च किया 50% बजट
सपा प्रवक्ता ने कहा कि यह अच्छी बात है कि आपने धार्मिक कार्यक्रम के लिए 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की है। लेकिन ये जो जिलेवार धनराशि सरकार ने देने की बात कही है। उम्मीद करते हैं कि इस्तेमाल पूरा- पूरा हो जाएगा। क्योंकि 2022- 23 का जो बजट था उसका 50 फ़ीसदी पैसा नहीं खर्च हो पाया। यूपी की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाई। लोगों का इलाज नहीं हो पाया जांच नहीं हो पाई। यहां तक सरकारी अस्पतालों का पर्चा तक महंगा कर दिया गया।
हिन्दू धर्म के लोगों को दें बेहतर सुविधाऐं - सपा प्रवक्ता
इसके साथ अमीक जामेई ने शिक्षा को लेकर भी सरकार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का भी बजट भाजपा सरकार ने आधा खर्च किया। शिक्षकों की भर्ती नहीं कराई। स्कूलों में कुर्सी, मेज तक सही नहीं हैं। एससी- एसटी और मुसलमानो के स्कॉलरशिप बजट को भाजपा सरकार ने 70 से 80 प्रतिशत खत्म कर दिया। इसके बाद भी जो पैसा उत्तर प्रदेश की जनता पर इस्तेमाल होने चाहिए थे वो तक नहीं हुआ। सपा प्रवक्ता ने कहा कि हो सकता है कि मुस्लिम और ईसाई धर्म के लोगों के साथ आपका कुछ और नजरिया हो। लेकिन कम से कम हिन्दू धर्म के लोगों को अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था तो दीजिए।