
Lucknow News Today[/caption]
कैंट थाना प्रभारी राजकुमार के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर रूबी को गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल ले गए। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सलमान नाम के युवक ने अपनी मां से वादविवाद के बाद चाकू से हमला बोल दिया था। वहीं घर वालों के बीच में आने पर घर आग लगा दी, जिससे सिलेंडर फट गया। इस दौरान उसकी बहन रूबी की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मां के छत से कूदकर जान बचाने में घायल हो गईं और पिता आग से झुलस गए। हजरतगंज और कैंट फायर स्टेशन की आग ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।