Lucknow News : ट्रेन में सो रही महिला पर TT ने कर दी पेशाब
Lucknow News: TT urinated on a woman sleeping in the train
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:02 AM
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में टीटी ने नशे में एक महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो पति और अन्य पैसेंजर ने टीटी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को चारबाग में जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने टीटी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Lucknow News :
बिहार के टीटी ने महिला के सिर पर कर दी पेशाब
सीओ जीआरपी संजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि अमृतसर के राजेश पत्नी के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस के A-1 कोच में सफर कर रहे थे। रात 12 बजे उनकी पत्नी अपनी सीट पर सो रही थीं। टीटी मुन्ना कुमार ने उनके सिर पर पेशाब कर दी। शोर मचाने पर यात्री इकट्ठा हो गए और टीटी को पकड़ लिया। उन्होंने ने टीटी की पिटाई कर दी। राजेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मुन्ना को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि आरोपी टीटी सहारनपुर में तैनात है।
फ्लाइट में भी हो चुकी ऐसी घटना
वहीं ट्रेन में ऐसी हरकत होने के बाद हड़कंप मच गया। बोगी में मौजूद लोगों ने जब उसे पकड़ा तो उसने भागने की कोशिश भी की। लेकिन ज्यादा लोग होने की वजह से वह भाग नहीं सका। हालांकि इससे पहले एक ऐसी ही घटना अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयार्क से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में हुई थी, जब एक शराब के नशे में धुत यात्री ने अपनी बगल में बैठी एक यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था।