Lucknow News : पदाधिकारी को गिरफ्तार किया तो सपा ने किया प्रदर्शन
Lucknow News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:50 AM
Lucknow News : लखनऊ। पुलिस ने समाजवादी पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया तो सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। लेकिन, अब खामियाजा सपा को भुगतनी पड़ेगी। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने सीआरपीसी की धारा-144 का उल्लंघन किया है।
Lucknow News
लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के सुशांत गोल्फ सिटी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शैलेंद्र गिरी ने सोमवार को बताया कि सीआरपीसी की धारा-144 (गैरकानूनी सभा पर रोक लगाने) के उल्लंघन के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 188 (सरकारी अफसर के आदेश का उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामला रविवार देर रात दर्ज किया गया।
सपा नेता नेता मनीष जगन अग्रवाल को सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोपों में रविवार सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया। भाजपा युवा शाखा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव राज्य पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उनके साथ सपा के कार्यकर्ता भी अग्रवाल की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर मुख्यालय के बाहर जमा हो गए। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक ‘अफरा-तफरी की स्थिति रही।