Lucknow News: जिमखाना क्लब के बाथरूम में महिला ने खुदको किया आग के हवाले, दर्दनाक मौत
Lucknow News:
भारत
चेतना मंच
05 Jun 2023 05:02 PM
Lucknow News: :/ संदीप तिवारी यूपी की राजधानी लखनऊ के जिमखाना क्लब में सोमवार को एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर लिया है। इससे बुरी तरह वह झुलस गई और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका जिम खाना क्लब के सर्वेंट क्वाटर में रहती थी। वहीं उसने बाथरूम में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। सूचना पाकर पर पहुंची कैसरबाग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। इसके साथ ही सीमा ने किस वजह से आत्महत्या की है इस बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। हालांकि आशंका है कि सीमा ने फोन पर किसी से बात करने के बाद यह कदम उठाया है।
अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने खुदको आग लगा ली है। मौके पर पहुंची ने पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। 29 वर्षीय सीमा का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसने आत्महत्या क्यों की है। परिजनों के साथ साथ आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कर्रवाई की जाएगी।
Lucknow News: बाथरूम में मिला मोबाइल
पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसकी आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। सीमा के पिता देवी प्रसाद करीब 25 साल से जिमखाना क्लब में काम करते हैं। जोकि मूल रूप से बस्ती के छावनी के रहने वाले हैं। महिला संभवत: किसी से फोन पर बात कर रही थी। क्योंकि बाथरूम से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आशंका है कि किसी से वाद- विवाद होने के बाद उसके आग लगाई है। सीमा की काल डिटेल्स खंगाली जा रही है। सीमा स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी।