Lucknow News: 9 साल बाद ऑटो का किराया हुआ महंगा, मेट्रो की तरफ लोग कर सकते हैं रुख
LUCKNOW NEWS
भारत
चेतना मंच
07 Feb 2023 08:38 PM
Lucknow News यूपी की राजधानी लखनऊ में बसों के साथ-साथ ऑटो का किराया भी महंगा कर दिया गया है। प्रति किलोमीटर पर 3.85 रुपये की वृद्धि की गई है यानी जहां यात्री पहले प्रति किलोमीटर के सफर के लिए 6.36 रूपए देता था अब वही उसे 10.24 रुपये का भुगतान करना होगा। नया किराया सोमवार रात 12:00 बजे से लागू कर दिया गया है। करीब 2 लाख यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। आरटीओ के इस फैसले के बाद यात्रियों को अब चारबाग से हजरतगंज तक का सफर तय करने के लिए 14 रुपए का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा।
Lucknow News / इसलिए घाटे में है लखनऊ मेट्रो
ऑटो के किराए में हुए बढ़ोत्तरी के बाद लखनऊ मेट्रो को नई उम्मीद दिखी है। लखनऊ का मेट्रो अभी घाटे में चल रहा है। लोग बस,ऑटो,रिक्शा का सफर करना ज्यादा बेहतर समझते है। इसके दो कारण हैं। 1- ऑटो रिक्शा के मुकाबले मेट्रो का किराया अधिक होना, 2 - मेट्रो में सफर करने के लिए व्यक्ति का साक्षर होना और अधिक सतर्क होना आवश्यक है। मेट्रो के किराए की बात करें तो यात्रियों को आलमबाग मेट्रो स्टेशन से हजरतगंज मेट्रो स्टेशन तक जाने के लिए 30 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। आलमबाग से हजरतगंज मेट्रो स्टेशन की दूरी 7.2 किलोमीटर है अर्थात प्रति किलोमीटर का किराया लगभाग 4.28 रुपये है।
Lucknow News
9 साल बाद बढ़ा ऑटो का किराया
बता दें कि ऑटो थ्री व्हीलर संघ आरटीओ के इस फैसले से खुश नहीं है। पंकज का कहना है कि 25 रुपए के बाद प्रति किलोमीटर किराया 12 रुपए होना चाहिए। यानी कोई यात्री 3 किलोमीटर सफर करता है तो उसे 37 रुपयों का भुगतान करना होगा। 2014 में ऑटो किराए में बढोतरी हुई थी अब 9 साल बाद किराया बढ़ाया जा रहा है जिसका विरोध किया जा रहा है। थ्री व्हीलर संघ का कहना है कि सीएनजी की कीमत 98.96 रुपये प्रति किलोग्राम है इसलिए किराया और बढ़ना चाहिए।