
Lucknow Rains[/caption]
Lucknow Rains रविवार देर शाम से शुरू हुई बारिश लगातार लखनऊ में जारी है, जिसके चलते निचले इलाकों में जल भराव होने के साथ ही प्रमुख मार्ग पर जलभराव हो गया। सोमवार को भी बारिश होने तथा बिजली गिरने की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी लखनऊ ने कक्षा 1 से लेकर 12 तक स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस दौरान घरों से न निकलने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश तथा बिजली गिर सकती है। अधिकतम तापमान 31व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।