Lucknow Vidhan Sabha: नफरत बनी भाजपा सरकार की पहचान : अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला
Lucknow Vidhan Sabha
भारत
चेतना मंच
11 Aug 2023 06:41 PM
Lucknow Vidhan Sabha: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज नफरत, महंगाई और बेरोजगारी भाजपा की पहचान बन गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री वन ट्रिलियन एकोनॉमी का दावा करते हैं। मगर बिना किसानों के विकास के यह कैसे संभव है। अखिलेश ने कहा कि सरकार बताए कि साढ़े छह साल में कितनी नई मंडी बनाई। आज किसानों को सही दाम नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। सरकार ने मक्का नहीं खरीदी।
किसानो को नहीं मिल रहा सही दाम
Lucknow Vidhan Sabha: सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने आज जमकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आलू का भाव नहीं मिल रहा है, अगर अभी कोल्ड स्टोरेज से आलू नहीं निकला तो आलू के भाव कहां जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि डेरी सेक्टर मदद कर सकता है किसानों की आए बढ़ाने के लिए। इस सेक्टर को बजट देकर इसे बेहतर बनाया गया। इस सरकार ने कहा कि गाय का दूध का क्या करना है, हम भेंस का दूध लेंगे। आज स्थिति ऐसी है कि वो डेरी प्लांट बंद है। मेरठ के लोग जानते हैं 236 करोड़ दिए गए थे। क्या डेरी प्लांट आज चल रहे हैं? अब सुनने में आ रहा है कि डेरी प्लांट को प्राइवेट कंपनियों को देने की तैयारी की जा रही है। इस तरह आप कैसे किसानों की मदद करेंगे। मेरठ का प्लांट तो बंद हो गया।
मंहगाई पर बात नहीं करती सरकार
Lucknow Vidhan Sabha:
उत्तर प्रदेश की सरकार बताए कि उत्तर प्रदेश के अंडे की मार्केट क्या है और कितना बाहर से मंगाया जा रहा है। इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर सरकार एक ट्रिलियन की इकनॉमी का सपना देख रहे हैं तो आपको इस पर काम करना होगा। मंहगाई पर सरकार बात नहीं करना चाहती। टमाटर की कीमत ने सरकार का चेहरा ही लाल कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली व लखनऊ वाले इंजन टकरा रहे हैं। चावल का एक्सपोर्ट बंद है। मगर प्रदेश सरकार कहती है कि हमने चावल एक्सपोर्ट किया है। यह कैसा लोकतंत्र है कि महंगाई की बात करने वालों को सरकार जेल भेज देती है। अखिलेश ने कई और मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। Lucknow Vidhan Sabha
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube