
Madhya Pradesh : खबर मध्य प्रदेश से है। यहां पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें अपने पति से उम्र में काफी छोटी पत्नी ने अपने पति की शिकायत पुलिस से की है। खास बात यह है कि शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति, उसके साथ संभोग करने से पहले कुछ ऐसा काम करता है, जिससे उसे काफी परेशानी और दर्द महसूस होता है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने कहा कि उसका पति उससे 19 साल बड़ा है और वो शारीरिक संबंध बनाने से पहले कुछ दवाइयां खाता था, जिससे उसको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यही नहीं यौनवर्धक दवाईयों के सेवन करने के बाद उसका उसके साथ संबंध बनाता है। जिस कारण उसे काफी पीड़ा होती है।
महिला ने शिकायत में कहा कि पति इन्हीं सब बातों से परेशान होकर पत्नी ने उनके साथ रहना छोड़ दिया। पत्नी का दूसरा आरोप है कि अब उसका पति बेटे को भी साथ ले गया है। उससे अलग रहते हुए तीन साल हो चुके हैं लेकिन वो अभी-भी कई तरह से परेशान कर रहा है।
इसके पत्नी ने अपने पति के किरदार पर भी शक किया। उसने कहा कि मुझे शक था कि उसका चरित्र ठीक नहीं है। इसलिए मैंने एक फेक आईडी बनाकर उससे बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान उसके पति उससे गंदी बातें करने लगा और अश्लील वीडियो भेजने लगा। इतना ही नहीं नहीं वो खुद के हस्थमैथुन के वीडियो बनाकर भी भेजता था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर ने महिला की शिकायत पर जांच कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।