Mahakumbh 2025 : महाकुंभ 2025 अजब गजब घटनाओं के लिए भी जाना जाएगा। इस महाकुंभ में अजीबोगरीब और अनोखी कहानियां सामने आ रही हैं। इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स भी इस महाकुंभ में अपने मसाले के लिए पूरा ध्यान लगाए रहे और उन्हें सफलता भी मिली। सोशल मीडिया पर आईआईटी बाबा से लेकर मोनालिसा की आंखों तक, कई चर्चित मुद्दों पर इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स का ध्यान रहा। इन्ही वायरल वीडियो के बीच, शादियों की भी कई खबरें वायरल हुईं। पहले ग्रीक लड़की और दिल्ली के लड़के की शादी ने सुर्खियां बटोरी और अब महाकुंभ घूमने आई एक रशियन महिला अघोरी बाबा के प्यार में पड़ गई। दोनों ने महाकुंभ में ही शादी कर ली और इनकी अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन अजब गजब रिश्तों और पात्रों को लेकर सोशल मीडिया आजकल गुलजार हो रखा है। लोग खूब चटखारे ले-लेकर इनके बारे में पढ़ रहे हैं।
अघोरी बाबा पर आया विदेशी लड़की का दिल
इस महाकुंभ में देश विदेश के तमाम लोग आए और गए। कुछ विदेशी बालाएं यहां के धर्म और आध्यात्म से इतनी प्रभावित हुर्इं कि यहीं की होकर रह गर्इं। और जो दिल के सबसे करीब रहा उसे दिल भी दे दिया और यहीं रचने बसने का फैसला कर लिया। इस वायरल वीडियो में एक शख्स रशियन लड़की का इंटरव्यू लेते नजर आ रहा है। वह लड़की से पूछता है, क्या आपको हिंदू धर्म पसंद है? इसमें आपको क्या अच्छा लगता है? इस पर लड़की मुस्कुराते हुए जवाब देती है कि वह भगवान गणेश की भक्त है। वहीं, जब उसी शख्स ने अघोरी बाबा से पूछा कि क्या यह लड़की उनकी तपस्या में भंग डालती है तो बाबा शर्माते हुए मुस्कुरा उठे। यह प्यारा और अनोखा पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस अनूठी प्रेम कहानी पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अघोरी बाबा से प्यार हुआ रशियन गर्ल को
रशियन लड़की गणेश भगवान की भक्त है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रशियन लड़की के पूरे शरीर पर टैटू बने हुए हैं। खास बात यह है कि उसकी पीठ पर भगवान गणेश का टैटू गुदा हुआ है, साथ ही कुछ मंत्र भी लिखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह लड़की रूस से प्रयागराज के महाकुंभ मेले में घूमने आई थी और यहां आकर सनातन धर्म से इतनी प्रभावित हुई कि भारत में ही बसने का फैसला कर लिया। उसका दिल मेले में आए एक अघोरी बाबा पर आ गया और अब वह अघोरी बाबा को अपना पति मानती है और दोनों की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग चटखारे ले-लेकर इस जोड़ी के किस्से एक दूसरे को बता रहे हैं। Mahakumbh 2025
सोशल मीडिया पर वीडियो खूब हो रहा वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों बार से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं कई लोग वीडियो देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब हम लोगों को भी बाबा बनना पड़ेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, बाबा को उसकी तपस्या का फल मिल गया। इसी तरह के तमाम कमेंट इस वायरल वीडियो पर लगातार किए जा रहे हैं। इसे देखने वाले भी लाखों की संख्या में लोग हैं। यह वायरल वीडियो देखने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। Mahakumbh 2025