बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक सारंग आव्हाड ने बताया कि यह हादसा शिवणी पिसा गांव में सुबह आठ बजे उस वक्त हुआ, जब एक कार में सवार 13 लोग औरंगाबाद से यहां शेगांव की ओर जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया तिक कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क पर एक अवरोधक से टकरायी और पलट गयी। कार में सवार छह लोगों - एक पुरुष, चार महिलाओं और एक लड़की की मौत हो गयी। घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद ले जाया गया है।
इससे पहले, कुछ अधिकारियों ने बताया था कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।