Maharashtra : भाजपा मुंबई के लोकसभा क्षेत्रों में आज से ‘आशीर्वाद यात्रा’ शुरू करेगी
UP News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 11:05 AM
Maharashtra: मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी रविवार से मुंबई में सभी छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने के लिए एक यात्रा शुरू कर रही है।
Maharashtra News
पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने बताया कि पहले दिन यात्रा दो लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी, नौ मार्च को दो अन्य लोकसभा क्षेत्रों तथा 11 मार्च को बाकी के दो लोकसभा क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। पार्टी के नेता लोगों से जुड़ने के लिए अहम मंदिरों और अन्य स्थानों का दौरा कर रहे हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने मुंबई में तीन-तीन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।
भाजपा ने मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तरपूर्व और मुंबई उत्तर मध्य सीट जबकि शिवसेना ने मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर जीत दर्ज की थी।
मुंबई से शिवसेना के तीन सांसदों में से मुंबई दक्षिण मध्य से सांसद राहुल शेवाले और मुंबई उत्तरपश्चिम से गजानन कीर्तिकर शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के साथ हैं जिसे निर्वाचन आयोग ने हाल में असली शिवसेना बताया था।
मुंबई दक्षिण से सांसद अरविंद सावंत शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के साथ हैं।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।