Maharashtra : शिंदे गुट की बड़ी जीत, बोला इलेक्शन कमीशन- एकनाथ वाली शिवसेना ही असली
Maharashtra News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:29 AM
Maharashtra News : नई दिल्ली। शिवसेना को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला दिया है। एकनाथ शिंदे के गुट को असली शिवसेना की पहचान मिली है। अब शिंदे गुट को तीर-कमान सिंबल के इस्तेमाल की इजाजत मिल गई है। आयोग ने शिवसेना के मौजूदा संविधान को अलोकतांत्रिक बताया है।
Maharashtra News
चुनाव आयोग ने कहा कि उद्धव ठाकरे गुट ने बिना चुनाव कराए अपनी मंडली के लोगों को अलोकतांत्रिक रूप से पदाधिकारी नियुक्त करने के लिए इसके मूल स्वरूप को बिगाड़ा है।
चुनाव आयोग ने कहा कि एकनाथ शिंदे का गुट की असली शिवसेना है। उसे तीर-कमान का सिंबल इस्तेमाल करने की इजाजत है।
उद्धव ठाकरे गुट ने शिवसेना के मूल संविधान में अलोकतांत्रिक तरीकों से बदलाव किया ताकि उसे निजी पार्टी बनाा सके। इन तरीकों को चुनाव आयोग 1999 में नामंजूर कर चुका था। महाराष्ट्र में शिवसेना से अब उद्धव गुट की दावेदारी खत्म मानी जा रही है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।