अधिकारियों के मुताबिक, शील दीवा इलाके में सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों और पानी के पांच टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन, इसमें 13 घंटे लग गए। इससे पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया।
उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि गोदाम में रखे गए कबाड़ रबर शीट, लकड़ी, प्लास्टिक और कार्डबोर्ड जैसे सामान के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।