Maharashtra : भौंकने पर मेहमान ने पालतू कुतिया की जान ली
Maharashtra
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:17 AM
Maharashtra : औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक व्यक्ति ने अपनी एक परिचित महिला के घर पालतू कुतिया के उस पर भौंकने के बाद कथित तौर पर कुतिया की जान ले ली। इस घटना के सिलसिले में आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Maharashtra News
यह घटना मंगलवार दोपहर हुई, जब दो महिलाएं और दो पुरुष नरालीबाग इलाके में महिला के आवास पर गये थे।
शिकायत के मुताबिक, कुतिया ने दो पुरुषों में से एक पर भौंकना शुरू कर दिया। इस पर उस व्यक्ति ने कुतिया पर पास में रखे एक फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। कुतिया की मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद, शिकायतकर्ता के साथ चारों लोगों ने झगड़ा किया। इसके बाद पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के अलावा घर में अनाधिकार प्रवेश करने और इरादतन नुकसान पहुंचाने सहित भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।