Maharashra : थाने में हुक्का पॉर्लर संचालक ने खुदकुशी की कोशिश की
Maharashra News
भारत
चेतना मंच
07 Mar 2023 10:12 PM
Maharashra: ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में अवैध हुक्का पॉर्लर बंद कर दिये जाने के बाद उसके 41 वर्षीय मालिक ने थाने में कथित रूप से अपनी जान देने की कोशिश की।
Maharashra News
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को दोपहर में यह व्यक्ति भिवंडी थाने पहुंचा, अपने थैले से फिनाइल की बोतल बाहर निकाली एवं उसे पीने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, वह अपनी इस हरकत की अपने मोबाइल फोन से रिकार्डिंग भी कर रहा था।
अधिकारी ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने उसकी बोतल छीन ली तब उसने उन्हें गालियां दी एवं उनके साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि हुक्का संचालक को आत्महत्या के प्रयास (धारा 309) समेत भादंसं की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।