Maharashtra: बिना परीक्षा दिए बन गए आयकर अधिकारी, सीबीआई ने किया गिरफ्तार
Maharashtra
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:13 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:13 PM
Maharashtra: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के नागपुर में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित अनिवार्य परीक्षा में शामिल हुए बिना आयकर विभाग में शामिल हुए 9 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Maharashtra News
अधिकारी ने कहा कि सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने सोमवार को नौ आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि 2018 में यह मामला प्रकाश में आने के बाद इस सिलसिले में शिकायत दर्ज की गयी थी कि कुछ कर्मचारी और अधिकारी कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में शामिल हुए बिना ही आयकर विभाग में शामिल हो गए थे।
सीबीआई अधिकारी ने कहा कि इस सिलसिले में एक जांच शुरू की गई, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने इन अधिकारियों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया।
उन्होंने कहा कि इन वर्षों में इनमें से कुछ अधिकारियों को पदोन्नति भी मिली थी।