Maharashtra News : मुंबई में लड़के की साइकिल से टक्कर के बाद दो गुटों में झड़प
Clash between two groups after boy's bicycle collided in Mumbai
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:04 AM
Maharashtra News : मुंबई। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक लड़के की साइकिल एक 45 वर्षीय व्यक्ति से टकरा गई, जिसके बाद दो समूह आपस में भिड़ गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार रात को हुई, जब शख्स एक मस्जिद के सामने खड़ा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने कथित तौर पर लड़के को थप्पड़ मारा और साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।
Maharashtra News
लड़के ने घर जाकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जो अन्य लोगों के साथ मौके पर गए और उस व्यक्ति पर कथित रूप से हमला किया, जिसने उनके बेटे को थप्पड़ मारा था। अधिकारी ने कहा कि 45 वर्षीय व्यक्ति और उसके समर्थकों ने भी दूसरे समूह के सदस्यों की पिटाई की और उन पर पथराव किया। उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई और इलाके की दुकानें कुछ देर के लिए बंद हो गईं।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और दोनों समूहों के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि लड़के को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़के का पिता फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।