Maharashtra News : ठाणे के एक इलाके में लगी आग से पांच वाहन जलकर खाक
Maharashtra News: Fire in an area of Thane gutted five vehicles
भारत
RP Raghuvanshi
27 Feb 2023 04:33 PM
Maharashtra News : महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक इलाके में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से पांच वाहन जलकर खाक हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि वर्तक नगर इलाके में तड़के करीब चार बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Maharashtra News :
उन्होंने बताया कि इलाके में एक इमारत के सामने खुले मैदान में कई वाहन खड़े थे।सावंत के मुताबिक, सूचना मिलने पर स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक पांच वाहन जलकर खाक हो चुके थे। सावंत ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।