Maharashtra News : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की हालत अब स्थिर
Former Chief Minister Manohar Joshi's condition now stable
भारत
RP Raghuvanshi
28 May 2023 03:44 PM
मुंबई। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की हालत अब स्थिर है। उनके बेटे ने यह जानकारी दी। जोशी (85) को ब्रेन हेमरेज होने के बाद सोमवार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वेंटिलेटर पर नहीं हैं जोशी
शिवसेना के वरिष्ठ नेता के बेटे उन्मेश जोशी ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है। अस्पताल ने एक बयान में कहा था कि जोशी अब भी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वह वेंटिलेटर पर नहीं है। वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
धीरे-धीरे हो रहा सेहत में सुधार
उन्मेश जोशी ने बताया था कि उनके पिता की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें आंशिक रूप से होश आ गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।