Maharashtra News : इलाज को तरसे लोग महाराष्ट्र में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
Maharashtra News: Health workers strike in Maharashtra, people yearn for treatment
भारत
चेतना मंच
01 Feb 2023 03:46 PM
Maharashtra News : महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (Community Health Officer) स्थायी सरकारी नौकरी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल के लिए बुधवार को मुंबई के आजाद मैदान में एकत्र हुए। उनकी अन्य मांगों में काम का बोझ कम करना, समय पर वेतन देना और राज्य सरकार द्वारा बीमा कराना शामिल है।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम करते हैं। वे वर्तमान में अनुबंध पर काम कर रहे हैं और स्थायी सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि हालांकि उनके अनुबंधों को समय-समय पर बढ़ाया जाता है, लेकिन सीएचओ अब राज्य सरकार से उन्हें स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल में शामिल होने के लिए मुंबई आए लातूर के एक सरकारी चिकित्सक ने दावा किया कि उनकी एक दिन की हड़ताल से जुकाम, खांसी, बुखार के मरीजों और नियमित जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं का परेशानी हो सकती है। चिकित्सक ने कहा कि उन्हें स्थायी नौकरी दी जाए और ‘बी’ ग्रेड वेतनमान का वेतन दिया जाए।