
बीपीसीएल के प्रवक्ता ने कहा कि पाइपलाइन अब ठीक है और पूरी तरह से कार्य कर रही है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि ठाणे के पास शील फाटा में एक गैस गोदाम के निकट 18 इंच की उच्च दाब वाली पाइपलाइन में रिसाव सुबह करीब पांच बजकर 21 मिनट पर शुरू हुआ और इलाके में तेल फैल गया। अधिकारी ने कहा कि मरम्मत कार्य के लिए पुलिस ने इलाके को घेर लिया। घटना के बाद नवी मुंबई से तुर्भे पुलिस, स्थानीय दमकलकर्मी और बीपीसीएल की एक टीम मौके पर पहुंची और लीकेज को भरने का काम शुरू किया। यह 252 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन है जो मुंबई और मनमाड को जोड़ती है।
Maharashtra News :