Maharashtra News : महाराष्ट्र: ठाणे में पांच वर्षीय छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
Maharashtra News : Maharashtra: Case registered against teacher for beating up five-year-old student in Thane
भारत
चेतना मंच
31 Jan 2023 07:41 PM
Maharashtra News : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 40 वर्षीय शिक्षक के खिलाफ पांच साल के बच्चे को मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महात्मा फुले चौक थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण इलाके के एक निजी स्कूल में सोमवार को यह घटना हुई और बच्चे को चोटें आई हैं। बच्चे को कथित तौर पर डंडे से मारा गया और शिक्षक ने उसे थप्पड़ भी मारे।
Maharashtra News :
अधिकारी के मुताबिक, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने बच्चे को किस वजह से पीटा। अधिकारी ने बताया कि छात्र ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड विधान और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल व संरक्षण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।