Maharashtra News : मवेशी ले जा रहे व्यक्ति को ‘गो-रक्षकों’ ने पीट-पीटकर मार डाला
Man carrying cattle beaten to death by 'cow protectors'
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:28 PM
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले में वाहन में मवेशी ले जा रहे एक व्यक्ति की गो-रक्षकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Maharashtra News
शव बरामद होने के बाद हुआ मामले का खुलासा
एक अधिकारी ने बताया कि 10 जून को लुकमान अंसारी का शव इगतपुरी इलाके के घाटनदेवी में खाई से बरामद हुआ। उसके बाद यह घटना सामने आई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक छह गो-रक्षकों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि सभी आरोपी दक्षिणपंथी संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े हैं।
10-15 लोगों ने टेंपो को रोका
उन्होंने कहा कि अंसारी अपने दो सहयोगियों के साथ आठ जून को अपने टेंपो में मवेशियों को लेकर जा रहा था। तभी ठाणे जिले के साहापुर में विहिगांव में लगभग 10-15 लोगों ने उन्हें रोका। इन लोगों ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया और वाहन को इगतपुरी इलाके के घाटनदेवी ले जाने से पहले चार मवेशियों को मुक्त कर दिया।
मौके से भाग निकले मृतक के साथी
अधिकारी के अनुसार, उन्होंने टेंपो एक निर्जन स्थान पर रोका और तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अंसारी के सहयोगी वहां से बच निकले, लेकिन वह नहीं भाग पाया। आरोपियों ने दावा किया है कि अंसारी की मौत खाई में गिरने से हुई, लेकिन पुलिस को संदेह है कि पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।