Maharashtra News : ठाणे जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
Maharashtra News: Six people arrested for the murder of a 20-year-old youth in Thane district
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 08:59 AM
Maharashtra News : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुरानी रंजिश को लेकर 20 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आकाश कुमार राज पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे हमला हुआ था। घटना से कुछ ही समय पहले राज का मीरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर चार लोगों के साथ विवाद हुआ था।
Maharashtra News :
अधिकारी ने कहा कि राज पेट्रोल पंप से एक गैराज की ओर चला गया लेकिन अन्य लोगों के साथ मिलकर इन चारों ने राज का पीछा किया और उस पर धारदार हथियार एवं लोहे की छड़ से हमला किया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सूचनाओं का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, ‘‘हत्या का कारण जानने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है।’’