Maharashtra News : ठाणे में महिला से दोस्ती को लेकर युवक की हत्या
UP Crime News: Murder of brother and sister-in-law in greed of property
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:28 AM
ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में प्रेमिका के रिश्ता खत्म कर किसी और युवक से दोस्ती करने से नाराज व्यक्ति ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर 21 वर्षीय उस शख्स की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई, जब 19 वर्षीय महिला और उसका मित्र कल्याण शहर में खडेगोलवाड़ी बाजार इलाके में गए थे।
कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि मुख्य आरोपी ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक पर कई बार चाकू से हमला किया और घटनास्थल से फरार हो गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया।
अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत मुख्य आरोपी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ रविवार को एक मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।