
Maharashtra : 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संतोष और गर्व जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस निर्णय के लिए मुंबईकरों की ओर से धन्यवाद दिया और जांच एजेंसी NIA को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री को धन्यवाद
मुख्यमंत्री ने कहा, "तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर मैं मुंबईकरों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि न्याय से भागने वाला साजिशकर्ता भारतीय कानून के कटघरे में खड़ा हो।" Maharashtra
NIA को मिलेगी पूरी सहायता
फडणवीस ने स्पष्ट किया कि अब यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथ में है। राज्य सरकार जांच और कानूनी प्रक्रिया में NIA को हर संभव सहयोग देगी। Maharashtra
भारतीय न्याय प्रणाली को मिलेगा इंसाफ
उन्होंने कहा कि "अजमल कसाब को कानून के तहत फांसी दी गई, लेकिन राणा जैसे प्रमुख साजिशकर्ता की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। अब वह हमारी हिरासत में है, और यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।"
मुंबई पुलिस का सहयोग भी तैयार
"अगर NIA को किसी भी स्तर पर सहयोग की आवश्यकता होगी, तो मुंबई पुलिस उनके साथ खड़ी होगी," फडणवीस ने कहा।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने 2010 में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों को जवाब नहीं देता जो मूर्खतापूर्ण बातें करते हैं। डेविड हेडली का बयान और कसाब की फांसी के बाद यह साफ हो गया कि यह हमला पाकिस्तान में रचा गया था।"
रेल मंत्रालय की बड़ी घोषणा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई लोकल नेटवर्क के लिए 238 नई एसी ट्रेनों की मंजूरी की घोषणा की।
मुंबई-1 सिंगल कार्ड प्रणाली जल्द
मुख्यमंत्री फडणवीस ने जानकारी दी कि जल्द ही मुंबई में सभी सार्वजनिक परिवहन के लिए 'मुंबई-1' सिंगल कार्ड प्रणाली शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी। Maharashtra :