Maharashtra : अकोला मंदिर में टिन शेड पर पेड़ गिरने से सात लोगों की मौत, 23 घायल
Seven killed, 23 injured after a tree fell on a tin shed in Akola temple
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:09 AM
अकोला (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के अकोला जिले में तेज हवा और बारिश के कारण एक मंदिर परिसर में टिन शेड पर पेड़ गिरने उसके नीचे खड़े सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए।
स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बालापुर तालुका के अंतर्गत पारस गांव में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर में हुई। उस समय लोग वहां महाआरती के लिए एकत्रित हुए थे। जिला प्रशासन ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण 100 साल पुराना पेड़ टिन शेड पर गिर गया। घटना के वक्त शेड के नीचे 40 लोग मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अकोला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।