Maharashtra: इस शहर में ‘हसिया’ खरीदने के लिए देना होगा यह डाक्यूमेंट
Maharashtra News
भारत
चेतना मंच
02 Feb 2023 09:35 PM
Maharashtra News: पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में हाल के दिनों में असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों को डराने और उन पर हमला करने के लिए ‘कोयता’ (हसिया) के बढ़ते इस्तेमाल के मद्देनजर पुलिस ने कृषि कार्यों के लिए उपयोग होने वाले हसिया की खरीद के लिए खरीदार का आधार कार्ड विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया है।
Maharashtra News
पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले कुछ महीनों में तथाकथित ‘कोयता गिरोह’ के सदस्यों द्वारा हसिया दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से अधिकतर पुणे शहर के बाहरी इलाकों में हुई हैं।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमोल जेंडे ने कहा कि हमने जोन के सभी पुलिस उपायुक्तों से अपने क्षेत्रों में कृषि उपकरणों के खुदरा विक्रेताओं को निर्देश देने के लिए कहा है कि वे कोयता के खरीदार के पहचान संबंधी रिकॉर्ड रखना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि विक्रेताओं को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि वे किशोरों को कोयता नहीं बेचें।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने कई असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की है जो लोगों को आतंकित करने के लिए हसिया का इस्तेमाल करते पाए गए थे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।